सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी कस्बे के सीकर हाईवे पर गुरुवार को एक कार द्वारा बाइक को टक्कर मार जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीकर रैफर किया गया है घटना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।