चौगाईं में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र के पिता के मोबाइल पर फोन कर मैट्रिक परीक्षा में पास कराने के नाम पर 4500 रुपये की मांग की गई। चौगाईं के स्थानीय हाई स्कूल के छात्र सत्यम कुमार के पिता रंजीत सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। कॉल करने वाले ने खुद को रिजल्ट से जुड़ा अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बेटा संस्कृत और गणित में फेल होने वाला है।