पिछोर: पिछोर अनुविभाग में भौंती कस्बे में 5 हजार से अधिक लोगों ने खाया अन्नकूट का महाप्रसाद
भौंती कस्बे में पिछले 35 वर्ष से बड़े बाबाजी महाराज पर चल रहे अन्नकूट में इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने मन्दिर पहुंचकर बड़े बाबाजी महाराज से प्रार्थना की और अन्नकूट का प्रसाद लिया।इस बार सोमवार को दोपहर 12 बजे से रात लगभग 11 बजे तक लगातार 11 घण्टे प्रसाद वितरण चलता रहा है और 5 हजार से अधिक लोगों ने मन्दिर पर आकर प्रसाद लिया।