बरबीघा: शेखपुरा: ज़मीन विवाद में गोलीबारी, आरोपी राकेश यादव गिरफ्तार
जयरामपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के आरोपी राकेश यादव को पुलिस ने शुक्रवार शाम 4बजे जयरामपुर चौक से गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार को उखदी गांव में हुई थी, जहां स्कॉर्पियो से आए हथियारबंद लोगों ने दो घंटे तक गोलीबारी की थी। पूर्व सैनिक लक्ष्मण यादव की प्राथमिकी पर राकेश यादव, उसके पिता मन्नू यादव और 15 अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ था।