मोहनपुर: चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
चैत्र नवरात्रि चल रहा है जिसको लेकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शनिवार सुबह 6:00 से ही श्रद्धालुओं की भीड़ इस कदर से अचानक बढ़ गई कि श्रद्धालुओं की कतार बाबा मंदिर से होते हुए क्यूं परिसर के पार चली गई वहीं शीघ्र दर्शनम् के रास्ते से बाबा की पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं को ढाई घंटा से 3 घंटा तक पूजा अर्चना करने में लग रहा था।