बिहटा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम ने मृतक व्यक्ति के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि मृतक व्यक्ति की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक का शव गुरुवार की सुबह 7:11 के करीब बरामद की गई है।