जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव में बाइक मवेशी से टकरा गई है. हादसे में बाइक चालक को चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार सुमित कुमार मड़वा गांव की ओर से चांपा की ओर जा रहा था. तभी लछनपुर गांव में बाइक मवेशी से टकरा गई. हादसे में बाइक चालक को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है।