आगरा: बिजली फीटर के बदलाव को लेकर बाद स्थित विद्युत विभाग उपखंड पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
Agra, Agra | Apr 30, 2024 थाना मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाद का एक मामला सामने आया है। जिसमें विद्युत विभाग उपखंड बाद पर ग्रामीण एकत्रित हुए, और प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया है, दरअसल ग्रामीणों की विद्युत सप्लाई को एक फीटर से हटाकर दूसरे फीटर पर जोड़ दिया गया है, जिससे ग्रामीणों को बिजली व पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया है।