आगरा: लोहामंडी अंतर्गत खाती पाड़ा इलाके में प्राचीन शिव मंदिर पर दबंगो का कब्जा,स्थानीय लोगो ने की नारेबाजी
आगरा के थाना लोहामंडी अंतर्गत खाती पाड़ा इलाके में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर क्षेत्रीय दबंग कब्जा करना चाहते हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि सभी लोग मिलकर अपने खर्चे पर मंदिर का जीर्णोद्धार करा रहे थे। लेकिन दबंग ने लोहामंडी पुलिस से साठ-गांठ कर मंदिर का काम रुकवा दिया। मंदिर में बीते हनुमान जयंती से पूजा-पाठ का काम भी रुकवा दिया है।