आगरा: राजपत्रित अधिकारियों के साथ नवीन सभागार में पुलिस आयुक्त ने की गोष्टी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Agra, Agra | Apr 30, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी के चलते राजपत्रित अधिकारियों के साथ पुलिस आयुक्त ने पुलिस आयुक्त कार्यालय के नवीन सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, इस गोष्ठी में लोकसभा चुनाव को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।