औरैया: कानपुर रोड पर हरलाल धाम के समीप ऑटो चालक को आई झपकी, नाले में गिरा ऑटो, तीन सवारियां बाल-बाल बचीं
औरैया कानपुर मार्ग स्थित हरलाल धाम गेस्ट हाउस के सामने रविवार को दोपहर 2 बजे अनियंत्रित ऑटो पलट गया। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उस पर बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई। घायल चालक को निजी साधन से स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बाहर कर दिया। कस्बा खानपुर निवासी ऑटो चालक सलमान पुत्र कमरू