विदिशा नगर: 9 माह के मासूम की मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज़
विदिशा में 9 माह के एक मासूम बच्चे की बीमारी के चलते मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुंदेल सिंह के भांजे की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के मामा बुंदेल सिंह ने बताया कि तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।