सुल्तानपुर: सुल्तानपुर में चार पहिया वाहन ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को रौंदा, राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
सुल्तानपुर के बंधुआकला थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में शुक्रवार शाम 6:30 बजे एक सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक चार पहिया वाहन ने रौंद दिया था, जिसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बल्दीराय के पारा निवासी नौशाद की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ चार दिन पहले अपने मायके