सुल्तानपुर: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में चार गिरफ्तार, सरैया जंगल से दो बदमाश फरार, स्कॉर्पियो बरामद
शुक्रवार देर शाम 6 बजे धम्मौर थाना क्षेत्र के सरैया गांव स्थित जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य घने जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक स्कॉर्पियो भी बरामद की है।जानकारी के अनुसार, छह बदमाश एक स्कॉर्पियो में सवार होकर इलाके में पहुंचे थे। जब उन्होंने वाहन को जंगल के किन