पचोर: प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप ने राजगढ़ में की प्रेस वार्ता, भाजपा नेताओं ने स्वागत कर बताई समस्या
राजगढ़ के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप ने मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर उनको उपलब्धियां गिनाते हुए एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया।जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे। गुरुवार को शाम 5 बजे भाजपा नेत्री नीलम सक्सेना ने बताया पचोर क्षेत्र के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने मंत्री से मिलकर स्वागत किया और अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।