चित्रकूट के ग्राम पंचायत बरगढ़ में,ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई, गुरुवार सुबह 11 बजे से शुरू की गई।DM चित्रकूट पुलकित गर्ग के निर्देश पर SDM राम ऋषि रमन ने बुल्डोजर मशीन लगवाकर अतिक्रमण हटवाया,यह कार्रवाई स्थानीय लोगों और ग्राम प्रधान शैलेश कुमार शुक्ला की शिकायतों के बाद की गई। शेष कब्जा धारकों के विरुद्ध धारा 67 की कार्रवाई हुई।