मथुरा: वृन्दावन में 10 से 14 मार्च तक संत प्रेमानंद महाराज के रात्रि पदयात्रा दर्शन नहीं होंगे, राधा केलिकुंज से जारी हुई सूचना
वृन्दावन में होली पर 4 दिन प्रेमानंद महाराज के रात्रि 2 बजे के पदयात्रा दर्शन नहीं होंगे। 9 मार्च को सुबह करीब 11 बजे श्रीहित राधा केलिकुंज पर्रिकर की ओर से जारी सूचना के अनुसार महाराजश्री के स्वास्थ्य की अनुकूलता को देखते हुए 10 मार्च से 14 मार्च तक रात 2 बजे की पदयात्रा स्थगित की गई है। होली पर उमड़ने वाली भीड़ के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया ऐसा मान रहे हैं।