मथुरा: वृन्दावन में रंगभरनी एकादसी से पूर्व उमड़ी भक्तों की भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में जुटे ई-वाहन समिति के सुरक्षा गार्ड
वृन्दावन में रविवार को रंग भरनी एकादशी से एक दिन पूर्व बांके बिहारी के साथ होली खेलने को सड़कों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दी। इस बीच ई-वाहन संचालन समिति के संरक्षक ताराचंद गोस्वामी ने करीब 2 दर्जन निजी सुरक्षा कर्मी सड़क पर उतार कर यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग किया। उन्होंने 2 दिन ई-रिक्सा चालकों से वाहन का संचालन नही करने करने की अपील की।