दाउदनगर: रघु बिगहा संसा खेल मैदान पर कुर्मी विकास समिति का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, मंत्री कृष्ण कुमार मंटु रहे मौजूद
रघु बिगहा संसा खेल मैदान पर शनिवार की दोपहर 2:00 से अनुमंडल स्तरीय कुर्मी विकास समिति का 50वां पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कृष्ण कुमार मंटू एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। दाउदनगर अनुमंडल के चारों प्रखंडों के करीब 300 से भी अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।