- शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर बुधवार रात एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना बिजाना जोड़ के पास हुई, जहां सड़क किनारे खड़े एक डंपर में तेज रफ्तार बाइक पीछे से जा घुसी। हादसा बुधवार रात करीब 8 बजे हुआ, जब टुगानी निवासी राधेश्याम मालवीय अपनी बाइक से जा रहे थे। हाईवे पर एक डंपर बिना किसी रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत के सड़क किनारे खड़ा था।