केिशनपुर: दिल्ली पब्लिक स्कूल थरबिटिया के निदेशक पर छात्र के साथ मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, थाने में आवेदन दिया गया
आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल थरबिटिया में पढ़ने वाले एक छात्र के पिता ने स्कूल के निदेशक पवन कुमार चौधरी के ऊपर छात्र के साथ बेरहमी के साथ मारपीट व जातिसूचक गाली ग्लौज का आरोप लगाया है। शिवपुरी पंचायत के नरही निवासी नरेन्द्र कुमार राम ने आवासीय दिल्ली पब्लिक स्कूल थरबिटिया के निदेशक पवन कुमार चौधरी के ऊपर थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है।