जहाँ एक ओर सरकार "स्कूल चलो अभियान" के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों को स्कूल तक पहुँचाने का दम भर रही है, वहीं जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सांची विकासखंड के ग्राम अम्बाड़ी से पुरानी चौकी मार्ग तक का रास्ता इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं की पढ़ाई की राह हर दिन और कठिन होती जा रही है।