पीलीभीत: सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद गुलड़िया भूपसिंह सहित कई गांवों में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे
पीलीभीत सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को घुंघचाई क्षेत्र में पहुंचे जंहा उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने दिलावरपुर, गुलड़िया भूपसिंह, कबीरपुर कसगंजा,कैशोपुर सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ जन संवाद किया। कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।