साहेबगंज: साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगला निजामत गांव में गर्लफ्रेंड से बात करने का विरोध करने पर दोस्त ने दोस्त को मारा चाकू
साहेबगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निजामत में बुधवार कि दोपहर शिवचंद्र महतो के 12 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को गांव के ही युवक मो. नवील उम्र 16 वर्ष ने पेट में चाकू मार घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद मो. नवील स्वयं अमन को उसके घर ले गया। जहां ग्रामीणों द्वारा मो. नवील के साथ मारपीट किया जाने लगा। सूचना मिलने पर साहेबगंज पुलिस मौके पर पहुंच मो. नवील को हिरासत में ले