साहेबगंज: हिम्मत पट्टी परसौनी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की जंगली सूअर के हमले से हुई मौत
साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपट्टी परसौनी के वार्ड नम्बर-2 निवासी 60 वर्षीय विश्वनाथ मुखिया पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि रविवार कि सुबह विश्वनाथ मुखिया अपने केसरिया थाना अंतर्गत कैथवलिया गांव में गेहूं के खेत में पानी पटाने के लिए गए थे।इस दौरान तीन बजे के करीब पानी पटा कर घर लौट रहे थे तभी जंगली सुअर के हमले से उसकी मौत हो गई।