नानपारा: लीलापारा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, 55 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई और दी गई दवाएं
रिसिया ब्लॉक स्थित ग्राम लीलापारा में रविवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सक समाजसेवी डॉ. शिवेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 55 ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई और उन्हें दवाएं वितरित की गईं। नेत्र चिकित्सक डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हर माह ऐसे निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित होंगे