खुरई: अम्बेडकर संग्रहालय के पास सूने घर में घुसे चोर, पड़ोसियों ने एक को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
Khurai, Sagar | Jan 14, 2026 मंगलवार रात को अम्बेडकर संग्रहालय के पास एक सूने घर में 3 चोर घुस गए पड़ोसियों को आहट मिली तो घेराबंदी कर एक को पकड़ लिया, ठंडा पानी डालकर जमकर की पिटाई, बाद में किया पुलिस के हवाले कर दिया, बुधवार सुबह लगभग 11 बजे शहरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी. बताया जा रहा है तीनों चोर आवास कॉलोनी निवासी बताये जा रहे हैं ।