लाडपुरा: कोटा में किन्नरों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, थाने के सामने एक-दूसरे को लात-घूसे मारे
Ladpura, Kota | Jul 8, 2025 कोटा में बीच सड़क दो किन्नर गुटों के बीच भिड़ंत हो गई। थाने के सामने दोनों गुटों के किन्नरों ने एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे बरसाए। किन्नरों के झगड़े से अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों तरफ लोगों की भीड़ लग गई। एक गुट ने दूसरे गुट के एक किन्नर को जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों व पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव किया।