आजमगढ़ के लालगंज तहसील क्षेत्र के चिउटहरा गांव में जीवन उजाला समिति के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भारी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण व क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालगंज विधायक बेचई सरोज ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ।