हुज़ूर: बरखेड़ी में 16 साल से बंधक महिला की हुई मौत; पुलिस ने 9 दिन पहले ही ससुराल से किया था रेस्क्यू, आज होगा पोस्टमार्टम
Huzur, Bhopal | Oct 15, 2024 भोपाल के बरखेड़ी इलाके से 9 दिन पहले रेस्क्यू की गई महिला रानू साहू की सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता नरसिंहपुर निवासी किशन लाल साहू ने महिला थाना आकर आवेदन दिया था। पिता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने जहांगीराबाद पुलिस के साथ मिलकर महिला को उसके ससुराल से रेस्क्यू किया था।