केशकाल: कलेक्टर ने खालेमूरवेंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का किया निरीक्षण
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम खालेमूरवेंड में बीएलओ से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की और पारदर्शी ढंग से समय सीमा में सत्यापन कार्य संपन्न कराने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एसआईआर अभियान के बारे में ग्रामवासियों को जागरूक करने हेतु गांव गांव में मुनादी कराने को कहा।