देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी में पासिंग आउट परेड शुरू, 451 कैडेट होंगे पास आउट
देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी मे पासिंग आउट परेड का शुभारंभ हुई है. शानदार मार्च पास्ट के साथ परेड मैदान गूंज उठा है। इस ऐतिहासिक मौके पर कुल 419 भारतीय कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करेंगे। इनके साथ ही नौ मित्र देशों के 32 विदेशी कैडेट भी आईएमए से पास आउट होकर अपने-अपने देश की सेनाओं में अधिकारी बनेंगे।