महागामा नगर पंचायत चुनाव संपन्न कराने को लेकर रविवार को मतदान कर्मियों एवं पुलिसकर्मी रविवार की शाम प्रखंड सह अंचल कार्यालय महगामा पहुंचे जहां ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। रात्रि विश्राम के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय के अलावा नवनिर्मित भवन में गद्दा लगाया गया है जहां मतदान कर्मी एवं पुलिसकर्मी विश्राम करेंगे। कार्यालय परिसर में टेंट भी लगाया गया है।