गोमिया: लुगूबुरू में पर्वतारोहण के दौरान पश्चिम बंगाल की महिला श्रद्धालु की मृत्यु, आश्रित को ₹1,00,000 की सहायता
Gumia, Bokaro | Nov 10, 2025 गोमिया प्रखंड के लुगूबुरू घंटाबाड़ी धोरोंमगढ़ महोत्सव 2025 के दौरान एक दुखद घटना घटी थी, जब पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले से आई श्रद्धालु आलोका सोरेन (आयु 45 वर्ष) का पर्वतारोहण के दौरान अचानक निधन हो गया था।जानकारी के अनुसार,आलोका सोरेन अपने परिजनों के साथ पर्वत पर चढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्हें अस्वस्थता महसूस हुई और कुछ ही क्षणों में उन्होंने अंतिम सांस ली।