मीरगंज में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुवार की रात 8 बजे मीरगंज शहर स्थित प्राचीन औघद्दानी मंदिर में भव्य रूप से देव दीपावली मनाई गई। मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे और मिट्टी के दीयों से मंदिर प्रांगण को रोशनी से जगमगा दिया। दीयों की लौ से पूरा मंदिर परिसर दिव्य आभा से आलोकित हो उठा। भक्तों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की