एटा के अवागढ़ कस्बे में शुक्रवार को एक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन जनता इंटर कॉलेज के पास जलेसर रोड पर सनातन एकता हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा शाम 5 बजे तक चला।सनातन एकता हिंदू सम्मेलन के अध्यक्ष शिव प्रताप ने बताया कि आध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज और पीठाधीश्वर सत्य मित्रा नंद महाराज ने कार्यक्रम में सहभागिता की।