मनेर: मनेर के गांव से प्रेम प्रसंग मामले में फरार प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने भोजपुर से किया बरामद
Maner, Patna | Apr 19, 2024 मनेर थाना क्षेत्र एक गांव से चार दिनो पूर्व प्रेमप्रसंग मामले में फरार हुए प्रेमी प्रेमिका को पुलिस ने भोजपुर के कोईलवर से बरामद किया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि युवक व युवती के घरवालों ने थाने में लिखित शिकायत कर गुहार लगाई थी। दोनों प्रेमी प्रेमिका को भोजपुर के कोइलवर से बरामद किया गया है। उक्त मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है।