मनेर: बृजनंदन नगर के पास ताड़ का पेड़ के टूटकर गिरने के कारण घंटों जाम रही सड़क, घायल होने से बचे कई लोग
Maner, Patna | Apr 18, 2024 बृजनंदन नगर के पास ताड़ का पेड़ टूटकर गिरने के कारण सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही जिसके कारण लोग घंटों तक परेशान रहे। वहीं, ताड़ का पेड़ गिरने से आसपास के कई लोग दुर्घटना के शिकार होने से बाल बाल बच गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सड़क तार के टूटे पेड़ को हटाया गया तब जाकर यातायात शुरू हो सका।