मनेर: ब्रह्मचारी और लोदीपुर गांव में अलग अलग घटनाओं में मरे लोगो के परिजनों से मिलकर विधायक भाई वीरेंद्र ने जताया शोक
Maner, Patna | Apr 18, 2024 मनेर के ब्रह्मचारी और लोदीपुर गांव में अलग-अलग घटनाओं में मरे लोगों के परिवार वालों से विधायक भाई वीरेंद्र ने मिलकर शोक जताया है। इस दौरान विधायक भाई वीरेंद्र ने मृतकों के परिवार वालों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। मौके पर समाजसेवी संतोष कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।