मनेर: छितरोली गांव के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
Maner, Patna | Apr 17, 2024 मनेर के छितरोली गांव के पास शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन सभी लोग पूरी तरह से बिफल रहे। अगलगी में पांच लोगों के खेत में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगी में करीब ढाई लाख रुपए के नुकसान होने की संभावनाएं जताई जा रही है।