हुज़ूर: सोयाबीन खरीदी को लेकर भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान
Huzur, Bhopal | Sep 10, 2024 श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी किसान हितैषी प्रधानमंत्री है और हमारी प्रतिबद्धता है कि, हम मिनिमम सपोर्ट प्राइज़ पर किसानों का सोयाबीन खरीदेंगे। किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देना ये मोदी सरकार, एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता है, और उसके लिए योजना है। महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे राज्यों ने सोयाबीन खरीदी की मांग की थी और उनको योजना अंतर्गत के तहत सोयाबीन खरीदी होगी |