इन्द्रपुरी पंचायत में आग से धान का गाला राख, किसान परेशान शुक्रवार शाम करीब 4 बजे इन्द्रपुरी पंचायत के बाराडिह गांव में अचानक लगी आग से बड़ा हादसा हो गया। घटना संध्या 4 बजे की बताई जा रही है, जिसमें धान का गाला सहित अन्य तैयार फसलें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।