कटिहार: कटिहार के नयाटोला पहलागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद, मारपीट में महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
नयाटोला पहलागढ़ में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में हुए मारपीट में एक महिला जख्मी हो गयी। यह घटना शाम पाँच बजे की हैं । पीड़िता को इलाज के लिए दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया । इस घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल हैं ।