कटिहार: सिरसा के गढ़वाल मैदान में 25 नवंबर से सेना भर्ती, तैयारी पूरी
रविवार की दोपहर 1:30 बजे सेना भर्ती को लेकर सिरसा स्थित आर्मी कैंप में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां बताया गया की 25 नवंबर से सेना भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। जो 4 दिसंबर तक जारी रहेगा। इस सेना भर्ती प्रक्रिया में 12 जिले के अभ्यर्थी भाग लेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अभ्यर्थियों के लिए दौड़ व फिजिकल एक्जाम के लिए सारी प्रक्रिया पूरी।