कटिहार: ख्रीस्त राजा की जयंती पर कैथोलिक चर्च से निकाली गई शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
रविवार की दोपहर 1 बजे मिरचाईबाड़ी स्थित कैथोलिक चर्च की ओर से एक शोभायात्रा निकाली गई थी। ख्रीस्त राजा के जयंती के अवसर पर यह शोभायात्रा निकाली गई थी। चर्च से यह शोभा यात्रा निकालकर अमर जवान चौक होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए पुनः चर्च में शोभायात्रा को समाप्त किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय से जुड़े लोग शामिल थे।