पटना ग्रामीण: RJD की जन विश्वास महारैली पर पटना में JDU नेता नीरज कुमार बोले-महागठबंधन की 10 लाख की रैली होने वाली थी, वो निकली फर्जी
पटना में RJD की हुई जन विश्वास महारैली पर JDU नेता नीरज कुमार ने कहा की दावे के हिसाब से जो महागठबंधन की 10 लाख की रैली होने वाली थी, वो फर्जी निकली। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने मूल चरित्र में बदलाव लाने की कोशिश तो की, लेकिन ये बदलने वाला कहां है। लालू यादव महागठबंधन के नेताओं के बीच एकजुटता दिखाने के बजाय पुत्र की एकजुटता दिखाने का प्रयास कर रहे थे।