मंझनपुर: सोशल मीडिया पर अवैध असलहे का भौकाल, कौशाम्बी में युवक का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस हुई हरकत में
कौशाम्बी में युवाओं के सिर से अवैध असलहे के साथ भौकाल बनाने का शौक उतरने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवक का असलहे के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बस्ती तालाब निवासी शिवा तिवारी बताया जा रहा है।