गोरखपुर: गोरखपुर में दिवाली पर्व को देखते हुए एसएसपी ने सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिस कर्मियों को दिया भ्रमणशील रहने का निर्देश
गोरखपुर में दिवाली, छठ सहित तमाम पर्व को देखते हुए जिले के कप्तान, डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने सभी पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए, कहा की सभी पुलिसकर्मी, सभी थाना प्रभारी सड़कों पर भ्रमणशील रहे, फुट मार्च के साथ-साथ ड्रोन कैमरे के जरिए भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करे और चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बनाई जाए।