गोरखपुर: गोरखपुर के कूड़ाघाट में सॉस व सूजी की फैक्ट्री पर फ़ूड विभाग की बड़ी कार्रवाई, खामियां मिलने पर फैक्ट्री को किया गया सीज
गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट में हुई छापे मारी, विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान में आज कूड़ा घाट पर टोटल फूड प्रोडक्ट के नाम से संचालित दूषित सॉस की फैक्टरी बंद कराई गई, इसके अतिरिक्त वही पर गंदगी में सेवई निर्माण पाया गया, गंदगी और केमिकल से निर्माण करने के कारण फैक्ट्री बंद कराई गई, साथ ही 6000 किलो सेवई व 3 क्विंटल टुमैटो सॉस बरामद किया।