नौतन प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां जोरों पर हैं। विभिन्न घाटों पर सफाई, रंगाई-पुताई, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है। रविवार के दोपहर करीब तीन बजे प्रशासन, स्वयंसेवी संगठन और ग्रामीण मिलकर श्रद्धालुओं को अर्घ्यदान के लिए सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने में जुटे हैं। नौतन, जगदीशपुर, कठड्या, गहीरी, मंगलपुर।